लखनऊ : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले - समृद्धि को समर्पित है केन्द्रीय बजट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केन्द्रीय अंतरिम बजट 2024-25 को सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी बताते हुए प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री तथा वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मंत्री शाही ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया अंतरिम बजट 2024-25 किसानों, महिलाओं, गरीबों तथा युवाओं को सभी क्षेत्रों में अनेक अवसर प्रदान करने वाला है। इससे भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बजट में देशभर में बुनियादी ढ़ॉचे को मजबूत करने वाली योजनाओं, कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाले कदमों के साथ-साथ सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशद योजना है। इसका सकारात्मक प्रभाव अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।

ये भी पढ़ें -कार्यवाहक डीजीपी बनने के बाद IPS प्रशांत कुमार ने की पहली प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अपराध मुक्त यूपी बनाना पहला लक्ष्य!

संबंधित समाचार