अयोध्या: एक स्वर में बोले शिक्षक, कहा- विकसित भारत का सृजन करेगा यह बजट, अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार  

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने एक स्वर में बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह विकसित भारत के सृजन का बजट है। अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाले बजट को संपूर्ण समावेशी कहा जा सकता है। विश्वविद्यालय में गुरुवार दोपहर बजट पर हुई चर्चा में प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि यह बजट भारत को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने में सहायक होगा।

उन्होंने  कहा कि बजट गरीब, महिला, युवा और किसानों को प्रोत्साहित करने वाला है। आम जनमानस के लिए लाभदायक होगा। डॉ. राणा रोहित सिंह ने कहा कि बजट अगले पांच साल में भारत को अभूतपूर्व विकास की और लेकर जायेगा। उन्होंने कहा डिजिटल इंडिया से अर्थव्यवस्था में लाभदायक होगा।

डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा शून्य या कम ब्याज पर लोन से स्टार्टअप इंडिया योजना गति मिलेगी मिलेगी। डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि इस बजट में एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनने की योजना से महिलाएं अब उधोग के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी। डॉ. अनुराग तिवारी ने कहा बजट आधार भूत संरचना, हरित ऊर्जा एवं कृषि आधारित उधमिता को बढ़ावा देने वाला है। डॉ. रविन्द्र भारद्वाज ने कहा कि इस बजट में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। जिसके तहत 40 हजार बोगी को वन्दे भारत ट्रेन में परिवर्तित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें: शिक्षण कौशल में सतत विकास का मंच है संकुल बैठक: बीईओ

संबंधित समाचार