मायावती ने केंद्रीय बजट को बताया जमीनी हकीकत से दूर, कहा - विकास के दावों में सच्चाई नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को पेश केंद्रीय बजट को आम नागरिकों के हितों की अनदेखी करार दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा - केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व, संसद में आज पेश बजट जमीनी वास्तविकता से दूर चुनावी लुभावने वाला ज़्यादा । इस प्रकार, देश की जनता की अपार गरीबी, बेरोजगारी व बढ़ती हुई मंहगाई आदि से त्रस्त जीवन को नकारना अति-दुःखद व चिंतनीय।

इसके साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था व विकास संबंधी सरकारी दावों व वादों में जमीनी सच्चाई होती तो फिर यहाँ के 80 करोड से अधिक लोगों को फ़्री में राशन का मोहताज जीवन जीने को मजबूर नहीं होना पड़ता।

ये भी पढ़ें -अंतरिम बजट में आपको क्या मिला?, यहां मिलेगी पूरी जानकारी... जानें Budget से जुड़ी अहम बातें

संबंधित समाचार