कासगंज: पूर्व बौद्धिक प्रमुख सहित दो स्वयं सेवकों का आकास्मिक निधन
कासगंज, अमृत विचार: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो स्वयं सेवकों की गुरुवार को आकास्मिक निधन हो गया। स्वयं सेवकों के निधन से संघ परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। विभाग संघ चालक सहित तमाम स्वयं सेवकों आवासों पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की है। इसे संघ की अपूर्ण क्षति बताया है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख रहे प्रथम प्रभात शर्मा बीते दिनों बाथरूम में गिर गए थे। जिससे उनके सिर में चोट आ गई थी। आगरा के रेनवो हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। उपचार के बाद भी हालात में सुधार नहीं था। गुरुवार को सुबह उनकी उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई।
वहीं नगर के केशव बस्ती निवासी बंसल बुक स्टोर के स्वामी स्वयं सेवक दिनेश बंसल का 54 वर्ष की अल्प आयु में ही गुरुवार को हृदयघात से निधन हो गया। दो स्वयं सेवकों के निधन से स्वयं सेवकों में शोक की लहर दौड़ गई। आवासों पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लग गई। विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वयं सेवकों की आकास्मिक निधन से आपूर्णिय क्षति हुई है।
ईश्वर परिवार को एक असहनीय पीड़ा को सहन शक्ति प्रदान करे। विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला प्रचारक संदीप, नगर प्रचारक दिलीप, जिला संघ चालक दीपराज, जिला कार्यवाह शिवांशु, जिला बौद्धिक प्रमुख वंश गौड़, नगर कार्यवाह हिमांशू, वैभव, विनीत, अवधेश, अनिरुद्ध, आर्येंद्र, सुदीप उपाध्याय ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है।
यह भी पढ़ें- कासगंज: गड्डे में भरे पानी में डूबकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
