Banda: पीएम आवास आवंटन के सर्वे कार्य में मिला अवैध लेन-देन; दोषी सर्वेयर की सेवा समाप्त...
पीएम आवास आवंटन में दोषी पाये गये सर्वेयर की सेवा समाप्त कर दी गई।
पीएम आवास आवंटन के सर्वे कार्य में मिला अवैध लेन-देन की बात सामने आई। जांच में सर्वेयर पंकज यादव दोषी पाये गये हैं। संबंधित संस्था को उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
बांदा, अमृत विचार। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नगर पालिका क्षेत्र अतर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को आवास आवंटन के लिए सर्वे कार्य में अवैध वसूली किये जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी अतर्रा से इस मामले की जांच कराई गई।
उपजिलाधिकारी अतर्रा ने प्रकरण की जांच में कतिपय लाभार्थियों से डूडा विभाग के अन्तर्गत कार्यरत संस्था हाइटेक बिल्डर्स के सर्वेयर पंकज यादव अवैध लेन-देन में दोषी पाये गये, जिस पर संबंधित संस्था को उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
हाईटेक कम्पनी के पंकज यादव की तत्काल प्रभाव से सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से सम्बन्धित कोई भी कार्य इनके द्वारा अब नहीं किया जा रहा है। लाभार्थियों को सूचित किया गया है कि इनसे किसी प्रकार का कार्य न करायें।
