Etawah News: अज्ञात वाहन की भेंट चढ़े दो सगे भाई; सड़क हादसे का हुए शिकार... दोनों की मौत...
इटावा में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के ऊपर सुंदरपुर क्रॉसिंग पर भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है।
इटावा, अमृत विचार। ससुराल में तेरहवीं कार्यक्रम से घर वापस लौट रहे बाइक सवार चचेरों भाइयों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसा आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर शहर में थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में सुंदरपुर ओवरब्रिज पर गुरुवार अपराह्न दो बजे हुआ। शव इधर उधर गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके आधा घण्टा में यातायात व्यवस्था को सामान्य किया।
थाना चौबिया के गांव परोली रमाइन में रहने वाले 36 साल के अवनीश उर्फ सुदामा की औरैया नगर में ससुराल में तेरहवीं कार्यक्रम था। वह अपने चचेरे भाई 25 साल के दिनेश उर्फ रिंकू के साथ गया था। दोपहर के समय दोनों वहां से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। उपरोक्त स्थान पर हादसे के शिकार हो गए। दोनों क्षतिग्रस्त बाइक सहित सड़क पर गिर गए , दोनों ने छटपटाते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे हाईवे के एक ओर जाम लग गया।
सूचना पर सीओ सिटी अमित कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गए। शवों तथा क्षतिग्रस्त बाइक सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। मृतक के मोबाइल फोन से मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई तो वहां कोहराम मच गया। इस दौरान शवों को मोर्चरी में रखवाया गया, परिजनों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ था।
यह भी पढ़ें- Etawah News: देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किए वार; मौत, आरोपी मौके से फरार...
