बहराइच: गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सुजौली रेंज के जंगल में एक तेंदुए की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वन विभाग बड़े वन्यजीव के हमले की बात कह रहा है। हालांकि निरंतर हो रही वन्य जीवों की मौत वन विभाग पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघ और तेंदुए की मौत निरंतर बढ़ती जा रही है। वन विभाग आपसी संघर्ष समेत अन्य कारण बताकर तेंदुए की मौत को टाल रहा है। बीते 15 दिनों में एक बाघिन और दो तेंदुओं की मौत हो चुकी है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज के धनियाबेली गांव में मदनिया रोड के किनारे गन्ने के खेत में गुरुवार शाम को तेंदुए का शव पड़ा मिला।

खेत गए बच्चों ने तेंदुए के शव मिलने की जानकारी दी। इस पर वन विभाग को घटना से अवगत कराया गया। डीएफओ बी शिवकुमार ने बताया कि तेंदुए की उम्र तीन से चार वर्ष है। उन्होंने बताया कि तेंदुए पर किसी बड़े वन्यजीव ने हमला किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर संगमनगरी से आई मिली जुली प्रतिक्रिया, जानिये क्या बोले लोग?

संबंधित समाचार