सुलतानपुर: उधार जूस न पिलाने पर दुकानदार पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा
Sultanpur: Shot at shopkeeper for not giving borrowed juice, narrowly escaped
सुलतानपुर/अमृत विचार। जिले की पुलसिंग फेल नजर आ रही है। एक व्यक्ति ने उधार जूस न देने पर फायर कर दिया। गनीमत रही दुकानदार बाल बाल बच गया। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर खैराबाद निवासी सलमान ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित ने बताया कि वह मुरारीदास गली में फल व जूस की दुकान लगाता है। आरोप है कि गुरुवार की शाम करीब साढ़े छ बजे दुकान पर इरफान आया। आते ही जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। गनीमत रही गोली बगल से निकल गई।
हल्ला गुहार पर जब तक आस पास के लोग दौड़ते तब तक कार में बैठ कर भाग निकला। दुकानदार का आरोप है कि इरफान आपराधिक व दबंग आदमी है। उधार जूस न पिलाने के चलते पिस्टल से फायर किया था। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि गुरुवार की देर शाम तहरीर मिली थी। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जाच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-UP Budget Session Live: राज्यपाल ने प्राण प्रतिष्ठा से शुरू किया अभिभाषण, विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा
