Fatehpur: थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों पर FIR, पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने लगाई थी फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट।

फतेहपुर में थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर 28 जनवरी को युवक ने फांसी लगाई थी।

फतेहपुर, अमृत विचार। हत्या के मामले में एक युवक को थाना के अंदर जबरन जुर्म कबूल करने के लिए पुलिस कर्मियों ने थर्ड डिग्री दिया था। जिससे आहत युवक ने फांसी लगाने से पहले पुलिस प्रताड़ना की बात बताकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

गुरूवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके चलते पुलिस ने थरियांव थानाध्यक्ष समेत हसवा चौकी के सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

शहर के नहर कालोनी में गुरूवार को मृतक युवक रामरूप को इंसाफ दिलाने के लिए परिवार के लोगों के साथ सैकड़ोंं की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। पिता अनोखे लाल लोधी ने सीएम, डीजीपी, डीएम और आईजी प्रयागराज के नाम प्रार्थना पत्र भेजते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और सीबीआई जांच की मांग की थी। 

वहीं पुलिस ने देर रात थरियांव थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार समेत हसवा चौकी के सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। वहीं मामले में एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच अपराध निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। 

यह था पूरा मामला 

थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में कल्लू की हत्या दो माह पहले हुई थी। पुलिस खुलासे के लिए छानबीन कर रही थी। पुलिस ने हुसेनगंज निवासी रामरूप जो शहर में रहता था। दो जनवरी को गांव गया था। इस बीच थरियांव थाना की पुलिस ने दो बार उसे थाना बुलाकर मारपीट के साथ मानसिक प्रताड़ना दी थी। 27 जनवरी को घर से पुलिस पकड़कर ले गई। यहां तक की बेटी को पानी तक नही पीने दिया।

थाना में जबरन हत्या का जुर्म कबूल करने के लिए मारा पीटा गया और पैसा की मांग किया गया। जुर्म कबूल न करने और पैसा न देने पर हत्या के मामले में फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने की बात कही थी। रामरुप को 29 जनवरी के दिन फिर से थाना बुलाया था। 28 जनवरी की सुबह उसने ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले रामरुप ने पुलिस प्रताड़ना की बात कहते हुए अपना एक वीडियो बनाया था।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: साइबर ठगों का नया कारनामा… श्रम विभाग का पोर्टल हैकर कर एक करोड़ सात का किया फ्रॉड

संबंधित समाचार