Kanpur News: साइबर ठगों का नया कारनामा… श्रम विभाग का पोर्टल हैकर कर एक करोड़ सात का किया फ्रॉड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में साइबर ठगों ने करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये का फ्रॉड किया।

कानपुर में साइबर ठगों ने श्रम विभाग के पोर्टल पर सेंधमारी कर नया कारनामा कर दिया है। बताया जाता है की साइबर ठगों ने करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये का फ्रॉड किया है।

कानपुर, अमृत विचार। साइबर ठगों ने श्रम विभाग के पोर्टल पर सेंधमारी कर नया कारनामा कर दिया है। बताया जाता है की साइबर ठगों ने करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये का फ्रॉड किया है। पूरे मामले की रिपोर्ट साइबर सेल में दर्ज कराई गई है।

श्रम विभाग के पोर्टल पर सेंधमारी कर करीब 1 करोड़ 7 लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा की रकम की ठगी कर दी गई। श्रम विभाग के पोर्टल में सेंधमारी में विभागीय संलिप्तता भी सामने आ सकती है। पोर्टल में लॉगइन के लिए ओटीपी का भी प्रयोग किया गया है। अपर श्रमायुक्त ने साइबर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

पूरे मामले का खुलासा श्रम विभाग लखनऊ की जांच के बाद हुआ था। बताया जाता है की ठगी के दौरान साइबर ठगों ने दो दिन में ही 250 से अधिक आवेदन कर दिए और इसके बाद अचानक 196 लोगों के खाते से रकम भी ट्रांसफर कर दी। बताया गया की उत्तर प्रदेश एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कर्मकार कल्याण बोर्ड कन्या विवाह सहायता योजना चलता है। यह योजना श्रमिकों की बेटियों के विवाह से संबंधित है।

इस योजना के तहत सभी तरह के आंकड़े UPLMIS.in और sna.uplmis.in पोर्टल पर दर्ज होते है। साइबर ठगों ने इन्हीं पोर्टल को हैक कर फ्रॉड किया है। पूरे मामले की रिपोर्ट साइबर सेल में दर्ज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: सिकंदरा-चौडगरा हाईवे को फोर लेन बनाने की कवायद तेज; जाम से मिलेगा निजात, वाहन चालकों को मिलेगा लाभ...

संबंधित समाचार