Kanpur: मानिसक तनाव के चलते युवक ने रेती गर्दन... हैलट अस्पताल में मौत, तीन दिन पहले पेड़ पर चढ़ गया था
कानपुर के हैलट अस्पताल में युवक की मौत।
कानपुर में युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद अपनी गर्दन रेत ली थी। इस पर परिजन उसे हैलट अस्पताल छोड़कर भाग निकले थे। शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
कानपुर, अमृत विचार। रेलबाजार थानाक्षेत्र में युवक ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद ब्लेड से अपना गला और हाथ की कलई कई बार काट ली।
जिससे लहूलुहान होकर वह वहीं पर गिर पड़ा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद दरवाजा तोड़कर आनन-फानन नाजुक हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ठीक दो दिन पहले भी युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह जान देने के लिए रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया था।
लेकिन पुलिस और दमकल कर्मचारियों की मदद से उसे सकुशल बचा लिया गया था। वहीं परिजनों ने पत्नी और उसके साले पर युवक की नृशंस हत्या करने का आरोप लगाया है।
जिला उन्नाव के गंजमुरादाबाद निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व रेलबाजार निवासी नाजिया से हुई थी। जिससे उसके तीन बच्चें अजान, अयात और छोटा बेटा है। थाना प्रभारी विजयदर्शन शर्मा ने बताया कि वह नशे का लती था।
इस कारण उसका पत्नी से कोर्ट में दहेज प्रताड़ना और तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। मंगलवार ससुराल आया था। जहां फिर पत्नी से विवाद पर वह नशे की हालत में पकड़िया के पेड़ में चढ़ गया था। जहां उसने फंदे के सहारे आत्महत्या का प्रयास किया था।
इस पर पुलिस काफी जद्दोजहद के बाद दमकलकर्मियों की मदद से बचाया था। इसके बाद उसने गुरुवार देर शाम फिर पत्नी से झगड़कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक उसे लोग समझाते रहे लेकिन उससे किसी की बात नहीं मानी।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब तक वहां पहुंचती इससे पहले युवक ने ब्लेड ने अपना गला और बाएं हाथ की कलई काट ली। जिससे पूरे कमरे में खून फैल गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे नाजुक हालत में हैलट में भर्ती कराया। जहां गुरुवार देर रात उपचार के दौरान उसकी सांसे थम गईं।
पिता इब्नेरऊ ने बताया कि बेटा कूलर का काम करता था। लेकिन सीजन न होने के कारण इन दिनों वह खाली था। घटना के बाद मां सजरतीन का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ साल के बाद से बहनोई के दखलअंदाजी के कारण दंपति में मनमुटाव शुरू होते चले गए। उसका साला भी बेटे को नहीं पसंद करता था।
आरोप लगाया कि बेटे मुस्तकीम को पत्नी ने साले के साथ मिलकर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। बताया कि चार भाइयों में वह सबसे बड़ा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि रेल बाजार प्रकरण में गर्दन कट जाने की वजह से अत्यधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजन आरोप गलत लगा रहे हैं, अंदर से दरवाजा बंद था।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: साइबर ठगों का नया कारनामा… श्रम विभाग का पोर्टल हैकर कर एक करोड़ सात का किया फ्रॉड
