बहराइच: महंत के आश्रम में अज्ञात कारणों से लगी आग, कुटिया जलकर हुई राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के समय माता मंदिर मंदिर के महंत के फूस की झोपड़ी में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से आग लग है। फूस की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। सुबह आग लगाने की तहरीर थाने में महंत ने दी है। रिसिया थाना अंतर्गत मोहम्मदा में समय माता मंदिर है।

इस मंदिर के पुजारी/महंत नारायण मुनि महाराज हैं। मंदिर के निकट ही महंत की फूस की कुटिया है। गुरुवार रात महंत अपनी कुटिया के पास वाले कुटिया में सो रहे थे। रात तीन बजे अज्ञात कारणों से फूस के मकान में आग लग गई। आग लगने से कुटिया जलकर राख हो गई। 

सुबह महंत की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी है। महंत का कहना है कि किसी ने मकान में आग लगाई है। उनका कहना है कि वह पास की झोपड़ी में थे। जिसके चलते वह बाल बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र मिली है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अब नानपारा से मैलानी के लिए चलेंगी ट्रेनें, इस वजह से बदलाव

 

 

संबंधित समाचार