रायबरेली: युवक की लात-घूंसों से पिटाई का Video वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अटौरा/रायबरेली, अमृत विचार। गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक होटल व्यवसायी एक मानसिक विक्षिप्त युवक की लात-घूंसों से पिटाई करते हुए सरेराह रोड पर खीचता नजर आ रहा है। वीडियो क्षेत्र में आग की तरह फैल गया और हर तरफ लोग होटल व्यवसायी की क्रूरता की चर्चा करने लगे। यह विडियो गुरुबक्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र के केलौली गाँव का बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुबक्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र के रायबरेली-कानपुर राजमार्ग पर स्थित केलौली गाँव में अशोक गुप्ता की होटल पर विगत् कुछ दिन पूर्व शराब के नशे में धुत एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति से अशोक की किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। विक्षिप्त व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर अमादा हो गया। आवेश में आकर अशोक ने भी उस युवक की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। उपरोक्त दृश्य किसी व्यक्ति ने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। 

घटना के करीब 20 दिन बाद वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया। विडियो का संज्ञान लेते हुए अटौरा चौकी इंचार्ज चमन सिंह ने शुक्रवार की सुबह अशोक गुप्ता को हिरासत में ले लिया।थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम ने बताया कि वायरल विडियो में पिटाई कर रहे अशोक गुप्ता को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अब नानपारा से मैलानी के लिए चलेंगी ट्रेनें, इस वजह से बदलाव

 

संबंधित समाचार