बाराबंकी : मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दरियाबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। तिलक समारोह में टेंट लगा रहे मजदूर की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

घटना दरियाबाद थाना क्षेत्र के दनापुर मजरे परमा का पुरवा गांव की है। यहां के निवासी सत्य नारायण यादव के यहाँ शुक्रवार को तिलकोत्सव समारोह की तैयारी चल रही थी। इसको लेकर गंगौली मजरे मुजेहना गांव निवासी अंकुर 22 वर्षीय आयोजन स्थल पर टेंट लगा रहा था।  यहां पर  ऊपर से गुजरी 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन की चपेट में टेंट की लोहे की रॉड आने से अंकुर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा नगर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही अंकुर को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मजदूर के घर में कोहराम मच गया। परिजन भागते हुए सीएचसी पहुंचे। सूचना पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : पहली बार ऑनलाइन होगी चुनाव में जब्तीकरण की कार्रवाई, DM ने अफसरों को दिए निर्देश

संबंधित समाचार