Video : गोंडा में हंसिया दिखाकर बैंक कैशियर से 8 लाख की लूट, एसपी ऑफिस से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात
गोंडा, अमृत विचार। शहर के सबसे वीआईपी इलाके में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सिविल लाइन शाखा से एक बाइक सवार लुटेरे ने बैंक कैशियर को हंसिया दिखाकर आठ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर हुई इस लूट की वारदात से शहर में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंच गए दोनों पुलिस अफसर ने बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं। लुटेरे की तलाश में पुलिस टीम में लगाई गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर इलाके में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह बैंक लेनदेन हो रहा था, तभी 11.30 बजे के करीब एक युवक हेलमेट लगाकर बैंक के भीतर घुसा और वह सीधे कैशियर के पास पहुंच गया। कैरियर श्वेता गौड़ ने युवक से हेलमेट हटाने के लिए कहा कि लेकिन उसने हेलमेट हटाने के बजाय कैशियर के गर्दन पर हंसिया रख दिया और कैरियर के पास रखा रुपये से भरा थैला लूटकर फरार हो गया। शहर के सबसे वीआईपी इलाके में हुई लूट की इस सनसनीखेज वारदात से जिले में हड़कंप मचा गया। लूट की सूचना पर देवी पाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की। लुटेरे की तलाश में एसओजी समेत अन्य कई पुलिस टीमें लगायी गयी है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लुटेरे की तलाश में पांच टीमें लगाई गयी है। एसओजी व सर्विलांस की टीमें जांच कर रही हैं। सभी थानों को अलर्ट किया गया है। पड़ोसी जिले के थानों को भी सूचना दी गयी है। लुटेरे का हुलिया बताया गया है। इस संबंध में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही लुटेरे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा। प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के रीजनल डिप्टी मैनेजर कपिल अग्रवाल के मुताबिक करीब 8 लाख रुपये की लूट हुई है। हालांकि कैश का मिलान कराया जा रहा है। इसके बाद ही धनराशि स्पष्ट हो पायेगी।
गोंडा में बड़ी वारदात - हंसिया दिखाकर प्रथमा यूपी ग्रामीण शाखा के कैशियर से 8 लाख की लूट, देखिये Video#gondaloot #gondapolice #UPPolice pic.twitter.com/SLWa29lpxa
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 2, 2024
ये भी पढ़ें -बाराबंकी : मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
