Kanpur: एलेन हाउस में बजट को लेकर परिचर्चा; विशेषज्ञों ने कहा- 'यह भविष्य का बजट है'...
एलेन हाउस में बजट को लेकर परिचर्चा हुई।
एलेन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में गुरुवार को हुई चर्चा में उपस्थित विशेषज्ञों ने बजट को भविष्य का बजट बताया। कार्यक्रम में छात्रों को बजट सरल तरीके से समझाया गया।
कानपुर, अमृत विचार। एलेन हाउस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में गुरुवार को हुई चर्चा में उपस्थित विशेषज्ञों ने बजट को भविष्य का बजट बताया। कार्यक्रम में छात्रों को बजट सरल तरीके से समझाया गया। विशेषज्ञों ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रयासों पर अंतरिम बजट 2024 के प्रभावों के बारे में चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत सुपर हाउस के चेयरमैन मुख्तार उल अमीन, सुपर हाउस एजुकेशन फाउण्डेशन के संयुक्त सचिव जावेद हाश्मी, मुख्य अतिथि अमित कुमार, आईटीएस, संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, डायरेक्टर डॉ. शिवानी कपूर ने की। संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय अमित कुमार ने कहा कि बजट केवल संग्रह और प्राप्तियों का लेखा-जोखा नहीं है बल्कि यह हमारी परंपराओं, रीति-रिवाजों, महत्वाकांक्षाओं और योजनाओं का प्रतिबिंब है।
कार्यक्रम में आईएमएस कानपुर के मुख्य संरक्षक और आईआईएम इंदौर के पूर्व छात्र सुनील गुप्ता, एमएसएमई विकास संस्थान, कानपुर के संयुक्त निदेशक वीके वर्मा, एमएसएमई विकास संस्थान, कानपुर के सहायक निदेशक एसके अग्निहोत्री, एलजीटी वेल्थ इंडिया प्रा. लिमिटेड के निदेशक अनुभव शुक्ला, अग्रणी उद्यमी और रोटरी क्लब के सचिव दीपक अग्रवाल, चहल अकादमी, कानपुर के निदेशक और मार्गदर्शक गोपाल त्रिवेदी, वित्तीय विशेषज्ञ प्रतीक सिन्हा, एलेन हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत द्विवेदी सहित अन्य अपने विचार रखे। सीए गोविन्द महेश्वरी ने वार्षिक यूनियन बजट का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि यह अंतरिम बजट है जो कि आने वाले आम चुनावों से पहले तक का लेखा जोखा है। कार्यक्रम में डॉ दीपिका प्रसादी, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, एलेनहाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सहित अन्य ने अपने विचार रखे।
