Auraiya: कंचौसी रेलवे स्टेशन पर ब्रेक-शू जाम; 20 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी; जाम में फंसे रहे राहगीर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के ब्रेक-शू जाम हो गए।

शुक्रवार को इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के दो वैगन के ब्रेक-शू जाम होने की जानकारी होते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी स्टेशन व रेलवे क्राॅसिंग के बीच रोक दिया।

औरैया, अमृत विचार। शुक्रवार को इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के दो वैगन के ब्रेक-शू जाम होने की जानकारी होते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को कंचौसी स्टेशन व रेलवे क्राॅसिंग के बीच रोक दिया। लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण पीछे से लगभग 20 मिनट तक मरम्मत का काम चला, जिसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। 

दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर डीएफसी बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। शुक्रवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल जा रही मालगाड़ी के दो वैगन के पहियाे के ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने मालगाड़ी को रेलवे फाटक और मेन लाइन के बीचों बीच रोक दिया। 

इसके साथ ही सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। जानकारी होते ही न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज एंड वैगन के कर्मचारियों ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी।

रेलवे क्राॅसिंग पर जाम लगने से वाहन सवार एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि ब्रेक शू जाम होने से मालगाड़ी खड़ी रही।

यह भी पढ़ें- Budget: राहतों की बौछार का मार्ग प्रशस्त; आगामी बजट में घरेलू गैस व पेट्रोल की कमतों में राहत संभव...

संबंधित समाचार