श्रावस्ती: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, बताया- कैसे बचें हादसों से
श्रावस्ती, अमृत विचार। जिले में 15 जनवरी से 14 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के दिए गए निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव के पर्यवेक्षण में पुलिस और यातायात प्रभारी व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया।
प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसिया, यातायात पुलिस व चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने श्री त्रयंबकेश्वर आदर्श इंटर कॉलेज चित्रगुप्त धाम डगमरा सिरसिया में कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरुक किया साथ ही पम्पलेट्स भी वितरित किये।
इस मौके पर प्रभारी यातायात दिलीप कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलायें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट अवश्य लगायें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, सड़क सुरक्षा संकेतों तथा ओवर स्पीड में वाहन न चलानें आदि के बारे में जानकारी दी तथा चिकित्साधिकारी ने छात्रों को आपातकालीन परिस्थिति में जीवन रक्षा के उपायों सहित सीपीआर के बारे में जानकारी दी।
छात्रों को जागरूक करते हुये बताया कि एक्सीडेंट की घटना होने पर पीड़ित को सही इलाज मिले तो उसकी जिन्दगी को बचाया जा सकता है साथ ही तत्काल एंबुलेंस सेवा 108 व 112 में कॉल करें। प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसिया द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों से जागरूक करने के साथ-साथ गुड सेमेरिटन के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर घने कोहरे को देखते हुए ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य वाहनों में रिफ्लेक्टर भी लगाये गये।
यह भी पढ़ें: सांसद राजवीर समर्थकों के साथ हुए टकराव पर बीजेपी नेता अनीता लोधी ने की खुलकर बात, कहा- सांसद जी की सर्वे रिपोर्ट...
