बरेली: मरी हुई छिपकली के बाद अब पंचम होटल में आलू के पराठे में निकली हड्डी, वीडियो वायरल
बरेली, अमृत विचार। शहर के नामचीन होटल व रेस्टोरेंट में बड़ी लापरवाही सामने निकल कर आ रही है। यह इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी कुछ दिन पहले छिपकली निकलने का मामला ठंडा नहीं हुआ और अब जंक्शन स्थित होटल पंचम कॉन्टिनेंटल होटल में आलू के पराठे में हड्डी निकलने का मामला सामने आ रहा है।
होटल में नास्ते के दौरान छात्र के आलू के पराठे में छिपकली निकलने क बाद मामला तूल पकड़ गया है। छात्र ने सारा नास्ता टेबल पर छोड़ने के बाद बिल देकर होटल से निकलने के बाद कोतवाली पुलिस से शिकायत कर होटल के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले छात्र अभिषेक दिवाकर ने बताया कि वह जंक्शन रोड स्थित पंचम कॉन्टिनेंटल होटल में अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार को नास्ता करने गए थे। इस दौरान उन्होंने आलू का पराठा खाने के लिए ऑर्डर किया। जैसे ही उन्होंने आलू के पराठे को खाने के लिए तोड़ा उसमें उनको हड्डी दिखाई दी। आलू के पराठे में हड्डी देखकर वह हैरान रह गए।
तुरंत ही इसकी शिकायत उन्होंने होटल के मैनेजर से की। उन्होंने इसका वीडियो बना कर अपने एक्स एकाउंट पर वायरल कर दिया। इस दौरान छात्रों ने नास्ता छोड़ने के बाद बिल भरा और वहां से चले गए। छात्र का एक दोस्त सुप्रीम कोर्ट का अधिवक्ता भी बताया जा रहा है। इन लोगों ने अपने दोस्त को प्रकरण की जानकारी दी तो उन्होंने एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया।
कुछ दिन पहले निकली थी त्यागी रेस्टोरेंट की कचौड़ी में छिपकली
बतातें चलें अब से लगभग पंद्रह दिन पहले कोतवाली स्थित रोडवेज के पास त्यागी रेस्टोरेंट में ग्राहक ने कचौड़ी को आर्डर किया था। जैसे ही उसने खाने के लिए कचौड़ी को तोड़ा उसे कचौड़ी में छिपकली दिखाई दी। उसके बाद उसने भी इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से की।
यह भी पढ़ें- बरेली: महिला की ट्रेन से कटकर मौत, मानसिक रूप से थी बीमार
