कासगंज: आम जनता की समस्याओं से बे-खबर है केंद्र और प्रदेश की सरकार- सपा नेता

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पखवाड़े तहत अमांपुर के शंकर गेस्ट हाउस में पंचायत लगाई गई। सपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और सत्ता में रहते कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की विफलताओं पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया गया।  

जनपंचायत को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ जिला सचिव लक्ष्मनसिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में जनता को सस्ती खाद, बीज, दवा, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली दी गई। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिया गया और 65 लाख महिलाओं को पेंशन दी गई थी । सभी प्रदेश वासियों के लिए 100 नंबर, 102 नंबर एंबुलेंस, 108 नंबर एंबुलेंस की सुविधा दी गई। 

आज इस भाजपा सरकार ने इतनी मंहगाई बढ़ा दी है कि आम आदमी को दो वक्त की रोटी मुश्किल खा पा रहा है और किसान आत्म हत्या कर रहा है। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रिंकू महाजन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। जनता का दोहन हो रहा है। 

नगर अध्यक्ष बौबी गुप्ता, विशाल कश्यप, मथुरा सिंह मुखिया, राजकुमार यादव, विकास यादव प्रधान, सुधीर कुमार यादव, वीरेश यादव प्रधान, शकील अहमद, अखंड प्रताप सिंह यादव, अवधेश सोलंकी, राहुल प्रजापति, गुलशन साहू, बबलू यादव सभासद,  विशाल यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: ज्ञानवापी मामले को लेकर जिले में बरती गई सतर्कता, पुलिस ने जिले भर में किया पैदल मार्च

संबंधित समाचार