फिरोजाबाद में पकड़ा गया बड़ा गैंग, मिनटों में चुराते थे बड़ी से बड़ी बैटरी
फिरोजाबाद, अमृत विचार। फिरोजाबाद पुलिस की एसओजी टीम और टूंडला पुलिस बैटरी चोर गिरोह के 5 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मोबाइल टावरों पर लगी बैटरी को चोरी करता था टूंडला पुलिस के मुताबिक 17 और 18 जनवरी की रात को एक मोबाइल टावर से बैटरी चोरी होने की शिकायत टूंडला कोतवाली में दर्ज की गई थी इस शिकायत के आधार पर टूंडला पुलिस और एसओजी टीम लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। सूत्रों से पुलिस को जानकारी मिली कि एक अर्टिगा कार के जरिए कुछ लड़के मोबाइल टावरों के आसपास रेकी करते देखे गए हैं।
शुक्रवार दोपहर में टूंडला इंस्पेक्टर प्रमोद पवार एफ चौकी इंचार्ज जितेंद्र गौतम और अन्य पुलिस कर्मियों ने नगला महादेव की ओर से आती हुई अर्टिगा कार की घेराबंदी शुरू कर दी । राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण संख्या दो पर पुलिस द्वारा इस अर्टिगा कर को रोक लिया गया इसकी तलाशी के दौरान कर से 15 बैटरी बैंक दो तमंचे और कर जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इन चोरों के पास से चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले प्लास और पेचकस भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए पांचो बदमाश पेशेवर किस्म के शातिर अपराधी हैं सभी बदमाशों पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अर्टिगा कर 15 बैटरी दो तमंचे कर जिंदा कारतूस और कई अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
टूंडला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि "पकड़े के चोरों के पास से बरामद अर्टिगा कार को इन चोरों द्वारा पिछले महीने ही खरीदा गया है और इसी कर के जरिए यह चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे इस महीने में तीन घटनाएं फिरोजाबाद में और एक घटना को एत्मादपुर जनपद में इन चोरों ने अंजाम दिया है सभी का मेडिकल कराने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है । "
