बरेली: 'बदनाम करने के लिए राशिद ने बताई झूठी कहानी... नहीं थे प्रेम संबंध', हत्या मामले में बोली मृतक की बहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बड़ा बाईपास पर डोहरा गोटया निवासी मीना देवी और उनके बेटे नेत्रपाल की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी राशिद की कहानी को नेत्रपाल की बहन ने झूठा बताया है। बहन ने प्रेम प्रसंग से भी इनकार किया है और उसने कहा कि यह राशिद उसके पीछे पड़ा था। उसने राशिद से शादी से भी इनकार कर दिया था। उसने मांग की है कि राशिद को मौत की सजा हो।

बता दें, बड़ा बाइपास पर 26 जनवरी की रात नेत्रपाल और इसकी माँ मीना देवी की राशिद ने हथौड़े से बार कर हत्या कर दी थी। शुक्रवार को नेत्रपाल की बहन सुमन ने बताया कि वर्ष 2018 में उसके घर में टाइल्स लगाई गई थी इसी दौरान उसकी पहचान राशिद से ही गई थी। 

बताया कि प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं थी। राशिद उसे लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने छह साल तक इस बारे में घर में इसलिए नहीं बताया ताकि कोई विवाद न हो। करीब एक महीने से राशिद ब्यूटीपार्लर पर भी आकर परेशान करने लगा था, वहां जाना भी बंद कर दिया। बताया कि राशिद ने उससे शादी के लिए कहा, तब उसने इनकार कर दिया था। इससे वह रंजिश मानने लगा। घटना के दूसर मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इस वजह से पुलिस के सामने कुछ नहीं बोल सकी।

यह भी पढ़ें- बरेली: हेड मास्टर की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अफसरों ने नहीं ली सुध

संबंधित समाचार