मनोज बाजपेयी ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, कहा- इंडस्ट्री में इन से अच्छा कोई नहीं
मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कार्तिक आर्यन की तारीफ की है। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में भाग लिया, जहां उन्हें फिल्म सत्यप्रेम की कथा में सत्तू के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक) का अवॉर्ड मिला।
वहीं, जब मनोज बाजपेयी को अवॉर्ड मिला, तो उन्होंने यह अवॉर्ड खास तौर से कार्तिक आर्यन को समर्पित किया। मनोज बाजपेयी ने स्पीच देते हुए कार्तिक को मंच पर बुलाया और उन्हें इंडस्ट्री में आउटसाइडर लोगों का सच्चा प्रतिनिधि बताया और अपना अवॉर्ड भी उन्हें समर्पित किया।
Mukaam Aisa hasil Karo ki legends aapki taarif karein😍#ManojBajpayee #KartikAaryan pic.twitter.com/sxnah9SP9M
— Koki (@KartikSjaan) February 2, 2024
मनोज बाजपेयी ने कहा, कार्तिक अपनी आंखों में सितारे लेकर बाहर से आने वाले सभी लोगों के सच्चे प्रतिनिधि हैं और इसे सरासर लचीलापन, बुद्धिमत्ता और पूर्ण समर्पण के साथ बनाते हैं। इसलिए निर्देशक द्वारा धन्यवाद देने से पहले, मैं आपको और आप जैसे सभी अभिनेताओं को धन्यवाद देता हूं जो इतना साहस जुटा रहे हैं।जो इस बड़ी सिटी मुंबई आए हैं और दरवाजा खुलने तक हर समय जोर-जोर से, जोर-जोर से और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते रहते हैं, जब तक वह खुल न जाए। तो यह आपके लिए भी है, कार्तिक।
ये भी पढ़ें : श्रीमद रामायण में 'कैकयी' की भूमिका निभाकर रोमांचित हैं शिल्पा सकलानी
