Kanpur Dehat Accident: लखनऊ नेशनल हाईवे पर पलटी शताब्दी बस, मची चीख-पुकार, दो दर्जन सवारियां घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में बस पलटने से दो दर्जन सवारियां घायल हो गई।

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के समीप झांसी लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक शताब्दी एक्सप्रेस बस अचानक पलट गई। हादसे में दो दर्जन सवारियां घायल हो गई।

कानपुर देहात, अमृत विचार। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के समीप झांसी लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक शताब्दी एक्सप्रेस बस अचानक पलट गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिये पीएचसी देवी व जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाइवे से हटवाकर एक तरफ खड़ा किया जिससे यातायात शुरू हो सका। बस पलटने से करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में अधिक सामान लदा था जिससे बस अनियंत्रित होकर पलटने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Route Diversion In Kannauj: CM Yogi के आगमन को लेकर जिले में रहेगा डायवर्जन, यहां चेक करे- अपना रूट

 

संबंधित समाचार