UP news : रविवार को बंद रहेंगे Government Medical Institute, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा संस्थान पहले की तरह रविवार को बंद रहेंगे। यह आदेश चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक की तरफ से जारी हो गया है। इसके बाद बहुत से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक की तरफ से केजीएमयू, सैफई, एसजीपीजीआई, लोहिया संस्थान, कैंसर संस्थान, नोएडा स्थित जीआईएमएस समेत उत्तर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज को रविवार के दिन खोलने का आदेश जारी किया था। यह आदेश विधानसभा सत्र के दौरान आवश्यक शासकीय कार्यों के लिए इन संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया गया था। लेकिन कल यानी शुक्रवार देर शाम एक बार फिर रविवार के दिन चिकित्सा संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया। 

10 - 2024-02-03T153836.876

वहीँ चिकित्सा संस्थानों को रविवार के दिन  खोलने का आदेश चर्चा का विषय बना हुआ था। अब जब एक बार फिर रविवार के दिन संस्थाओं को बंद रखने के आदेश जारी हुए हैं। उसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

ये भी पढ़ें -UP Budget Session 2024: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

संबंधित समाचार