हमें टर्निंग पिचों की जरूरत क्यों है, अच्छे विकेट पर खेलना चाहिए : सौरव गांगुली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशाखापत्तनम। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को दोपहर के सत्र में जसप्रीत बुमराह के शानदार स्पैल को देखकर टर्न लेती पिचों के बजाय अच्छी पिचें तैयार करने की वकालत की। बुमराह ने यार्कर गेंद पर ओली पोप को आउट किया।

इसके बाद गांगुली ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा, जब मैं बुमराह, शमी, सिराज और मुकेश को गेंदबाजी करते देखता हूं तो मुझे हैरानी होती है कि हमें भारत में टर्निंग पिच तैयार करने की क्या जरूरत है। प्रत्येक मैच के साथ मेरा अच्छे विकेट पर खेलने को लेकर विश्वास मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने लिखा, उन्हें अश्विन, जडेजा, कुलदीप और अक्षर के सहयोग से किसी भी पिच पर 20 विकेट मिल जायेंगे। बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख ने पिछले साल के शुरू में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की घरेलू श्रृंखला में भी इसी तरह के विचार व्यक्त किये थे, विशेषकर इंदौर की पिच को आईसीसी से खराब रेटिंग मिलने के बाद। 

अवनी प्रशांत डब्ल्यूएएपी चैम्पियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर 
पटाया (थाईलैंड)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी अवनी प्रशांत महिला एमेच्योर एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप (डब्ल्यूएएपी) के तीसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर है। पहले दो दौर में 68 और 69 का स्कोर करने वाली अवनी ने तीसरे दौर में दो बर्डी के मुकाबले एक बोगी लगाई। अवनी का कुल स्कोर आठ अंडर है जबकि तालिका में शीर्ष पर काबिज चीनी ताइपे की चुन-वेई वू (66) का स्कोर 18-अंडर का है। कट में जगह बनाने वाली एक अन्य भारतीय सान्वी सोमू 75 के कार्ड के साथ संयुक्त 48 वें स्थान पर है। यह 15 साल की खिलाड़ी ने दो बर्डी के मुकाबले पांच बोगी कर बैठी। 

ये भी पढ़ें : IND Vs ENG : क्रिकेट जगत ने दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल की थपथपाई पीठ, बोले- कम उम्र में शानदारी पारी खेली

संबंधित समाचार