Fatehpur: डायलिसिस यूनिट शुरू... मरीजों को अभी भी करना पड़ रहा इंतजार, तीमारदार प्राइवेट अस्पताल में जाने को हो रहे मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दो साल बाद भी खत्म नहीं हो रही डायलिसिस वेटिंग।

फतेहपुर के जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट भले ही दो साल पहले और नई यूनिट शुरू हुए तीन महीने का समय हो गया हो लेकिन इसका लाभ आसानी से हर जरूरतमंद को नहीं मिल पा रहा है।

फतेहपुर, अमृत विचार। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट भले ही दो साल पहले और नई यूनिट शुरू हुए तीन महीने का समय हो गया हो लेकिन इसका लाभ आसानी से हर जरूरतमंद को नहीं मिल पा रहा है। कई दिनों की वेंटिंग चल रही है। करीब डेढ़ दर्जन लोग ऐसे हैं, जो नंबर लगाने के बाद अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहते हैं। यूनिट की क्षमता से अधिक मरीज पहले से ही इलाज करा रहे है।

एक साथ पांच मरीजों की डायलिसिस डायलिसिस की महंगी सेवा मरीजों को मुफ्त उपलब्ध कराने के लिए करीब एक साल पहले जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई थी। 

प्रयागराज की एक संस्था इसका संचालन करती है। इस यूनिट में पांच बेडों में पांच मशीनें लगी थीं। एक मरीज की डायलिसिस में साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता था। करीब तीन माह पहले डायलिसिस यूनिट अलग से शुरू कर दी गई है। 

इसे बढ़ाकर दस बेड की यूनिट स्थापित की गई। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि बहुत ज्यादा परेशानी होती है। तकलीफ ऐसी है कि बहुत ज्यादा इंतजार नहीं किया जा सकता। प्राइवेट अस्पतालों में जाने पर पैसा बहुत ज्यादा खर्च होता है। दो साल बीत जाने के बाद भी यहां वेटिंग खत्म नहीं हो रही है। 

ढाई हजार मरीजों को अब तक मिला लाभ

अब तक जिले के ढाई हजार मरीजों को लाभ मिल चुका है। ज्यादातर मरीज ऐसे हैं जिनकी कुछ दिनों के अंतराल पर नियमित डायलिसिस होती है। ऐसे में नए मरीजों को तभी मौका मिल सकता है जब कोई मरीज कहीं और इलाज कराने जाए। इमरजेंसी सेवा पाने के लिए कोई सुविधा यहां नहीं है।

एक दिन के अंतराल पर डायलिसिस हो रही है। 13 मरीज वेंटिंग में हैं। जिन लोगों का पंजीकरण हुआ है, नंबर आने पर उन्हें फोन करके बुलाया जाता है। नियमित रूप से डायलिसिस वाले मरीजों का ही पंजीकरण किया जाता है।- प्रमोद कुशवाहा, प्रभारी डायलिसिस

ये भी पढ़ें- CM Yogi In Kannauj: कन्नौज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- सपा सरकार होती... न बन पाता राम मंदिर, रामलाला के दर्शन अवश्य करें

 

संबंधित समाचार