Allahabad university : छात्रों को धरना-प्रदर्शन से उठाया, पुलिस से जमकर हुई नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अभी तक छात्रों का आंदोलन चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ चल रहा था। वहीं अब रजिस्ट्रार के चेहरे पर स्याही फेंकने का मामला गरमा गया है। इस घटना के बाद से इविवि प्रशासन भी सख्त हो गया है। चीफ प्रॉक्टर ने आंदोलन करने वाले छात्र और स्याही फेंकने के मामले में कर्नलगंज थाने में 12 नामजद और 200 सौ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

बता दें कि छात्रों का आंदोलन पिछले चार दिनों से चल रहा है। गुरुवार की आधी रात आंदोलन कर रहे छात्रों को इविवि के सुरक्षा गार्डो ने लाइब्रेरी के सामने गेट से धक्का मुक्की कर हटा दिया था, लेकिन छात्रों को धरने की धुन सवार थी। वहीं शुक्रवार को प्रोफेसर पर स्याही फेंकने के मामले में कॉलेज प्रशासन भी सख्त हो गया। वही छात्रों का धरना जारी रहा। इस बवाल के चलते कक्षाएं नहीं चल सकी। इविवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह ने इस मामले में कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। जिसमें 12 छात्र नेताओं को आरोपी बनाया है। तहरीर में  200 अज्ञात भी शामिल हैं। 

16 - 2024-02-03T165857.777

चीफ प्राॅक्टर ने छात्र नेता अजय सिंह यादव, शिवम सिंह, सत्यम कुशवाहा, अमन सिंह, हंजला हसन, कार्तिकेय पति त्रिपाठी, अभिषेक गुप्ता, मंगला प्रसाद, आलोक सिंह, सुधीर कुमार यादव, मनीष कुमार एवं अमन सिंह और 200 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। चीफ प्रॉक्टर ने इविवि में किसी भी तरह की हिंसा और तोड़फोड़ न हो इसके लिए पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है।

ये भी पढ़ें -Lucknow triple murder : पाकिस्तान से गहरा नाता रखता है तीनों हत्याओं का आरोपी, नेपाल के रास्ते करता था काले कारोबार

संबंधित समाचार