UP: Deputy CM Brajesh Pathak की पत्नी बुआ सास को देखने पहुंची हैलट अस्पताल, अस्पताल स्टॉफ से विशेष ध्यान रखने को कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में आग तापते समय गंभीर रूप से झुलसीं डिप्टी सीएम की बुआ।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बुआ शुक्रवार को आग तापते समय अचानक झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, डिप्टी सीएम की पत्नी शनिवार को हैलट अस्पताल में देखने के लिए पहुंची।

उन्नाव, अमृत विचार। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की बुआ शुक्रवार को आग तापते समय झुलस गई थीं। उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक बुआ सास को देखने हैलट पहुंची। जहां उन्होंने उनका हालचाल लिया और अस्पताल स्टाफ से उनका विशेष ध्यान रखने को भी कहा।

ये भी पढ़ें- UP: Deputy CM Brajesh Pathak की बुआ आग तापते समय झुलसी, Kanpur के हैलट अस्पताल में भर्ती, जानें- पूरा अपडेट

संबंधित समाचार