संभल: अंडरपास निर्माण को लेकर लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई
भाकियू असली के बैनर तले किसानों का धरना 11वें दिन भी जारी, पांच फरवरी को भाकियू असली का प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से भी मिलेगा
संभल, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन असली के बैनर तले 11वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने अंडरपास निर्माण की मांग उठाते हुए आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। पांच फरवरी को भाकियू असली प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त से भी मिलेगा।
तहसील क्षेत्र के गांव भटौला में शनिवार को भी किसान धरने पर बैठे। किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू असली के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी संजीव गांधी ने कहा कि अंडरपास बनवाने की मांग क्षेत्र के लोगों की जायज मांग है। क्षेत्र के किसान और बुजुर्ग कड़ी सर्दी एवं बरसात में भी धरने पर बैठे रहे लेकिन सरकार और यूपीडा के अधिकारी उदासीन बने हैं। अंडरपास निर्माण के लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
पांच फरवरी को भाकियू असली का प्रतिनिधिमंडल अंडरपास की मांग को लेकर मुरादाबाद में मंडलायुक्त से वार्ता करेगा। जिसके बाद अगली रणनीति का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान गुरुवचन सिंह, गणपत सिंह, रामकिशन, महीपाल, राहिद, सुरेश, मोहम्मद जैद, बालकिशन, भूरा, कृपाली, धर्मवीर, हरिद्वारी, गंगाशरण आदि रहे।
ये भी पढ़ें:- संभल से अयोध्या को रवाना हुए 5000 भाजपा कार्यकर्ता, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
