Chitrakoot News: मैं पूर्णतः स्वस्थ, निरर्थक समाचारों पर चिंता न कीजिए... जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो जारी कर की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो जारी कर अपील की।

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो जारी कर स्वयं को पूर्णतः स्वस्थ बताया है। जगद्गुरु के अस्वस्थ रहने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। उनके शिष्यों और शुभचिंतकों को आशा है कि इससे इन अटकलों पर विराम लगेगा।

चित्रकूट, अमृत विचार। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो जारी कर स्वयं को पूर्णतः स्वस्थ बताया है। जगद्गुरु के अस्वस्थ रहने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। उनके शिष्यों और शुभचिंतकों को आशा है कि इससे इन अटकलों पर विराम लगेगा।

गौरतलब है कि बीते दिन हाथरस में रामकथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। सीने में दर्द की शिकायत पर उनको आगरा के एक हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस समाचार से तीर्थक्षेत्र में भी चिंता की लहर दौड़ गई थी। जगद्गुरु ने अपने आफीसियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी कर अपनी तबीयत का हाल दिया है।

वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं, मैं पूर्णतः स्वस्थ हूं। अनावश्यक खबरों पर ध्यान न दें। मैं अपने प्रिय शिष्य कृष्णावतार के यहां देहरादून में विश्राम कर रहा हूं। शीघ्र ही कथा की गंगा में स्वयं बहने का और आपको बहाने का प्रयास करूंगा। शुभकामनाएं दीजिए और निरर्थक समाचारों पर चिंता मत कीजिए। जय सियाराम।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: क्रिकेट स्टार सुनील गवास्कर सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे शहर, बोले- परिवार को अपूर्णनीय क्षति हुई

 

संबंधित समाचार