कन्नौज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इत्र पार्क व पॉलिटेक्निक भवन का किया उद्घाटन; 59 परियोजनाओं को दी हरी झंडी...
कन्नौज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।
कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 43 योजनाओं व परियोजनाओं (कार्यों) के लोकार्पण के साथ ही 16 कार्यों का शिलान्यास भी किया। इन सभी 59 कार्यों की लागत 351.47 करोड़ रुपये है।
कन्नौज, अमृत विचार। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 43 योजनाओं व परियोजनाओं (कार्यों) के लोकार्पण के साथ ही 16 कार्यों का शिलान्यास भी किया।
.jpg)
इन सभी 59 कार्यों की लागत 351.47 करोड़ रुपये है। इस दौरान सीएम ने इत्र पार्क, विधि विज्ञान प्रयोगशाला व पॉलिटेक्निक भवन का भी उदघाटन किया।
.jpg)
शनिवार को मुख्यमंत्री ने मंच से ही बटन दबाकर उन सभी कार्यों के शिलापटों से पर्दा हटाया जो लोकार्पण व शिलान्यास की सूची में शामिल हैं। उन्होंने 10 करोड़ रुपये से अधिक वाले छह कार्यों का लोकार्पण किया। इन सभी की लागत 200.74 करोड़ रुपये है।

50 लाख से 10 करोड़ रुपये की लागत वाले 37 कार्यों का भी लोकार्पण हुआ। इन कार्यों की कुल लागत 86.76 करोड़ रुपये बताई गई है।

10 करोड़ रुपये से अधिक के एक कार्य का शिलान्यास भी किया गया। इसका कार्य 39.65 करोड़ रुपये से पूरा होगा। 50 लाख से 10 करोड़ के 15 कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इनकी लागत 24.32 करोड़ रुपये है।

सूची में शामिल इनका हुआ लोकार्पण
1-तालग्राम के निकट बनी विधि विज्ञान प्रयोगशाला श्रेणी ए।
2-छिबरामऊ के तालग्राम देहात में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन।
3-जीटी रोड के किमी 348 जसौली वाया महचंदापुर से वीपी मार्ग के किमी 238 तक चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण।
4-तिर्वा-खैरनगर-औसेर-हमीरपुर मार्ग के किमी शून्य से 10 तक चौड़ीकरण।
5-छिबरामऊ तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले विशुनगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण।
6-ठठिया के निकट 48.54 एकड़ जमीन में बना इत्र पार्क फेज-1
7-टी-4 हसेरन से बेला मार्ग।
8-खरगपुर से खड़िनी तक सड़क।
9-बेहरापुर-गैसापुर, हमीरपुर, पट्टी-बीबीपुर, मियांगंज, जाफराबाद, खांडेदेवर, असालताबाद, नगला-दनुआ, ताहपुर व गदौरा में पेयजल परियोजना।

इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
1-नगर पंचायत समधन पेयजल पुनर्गठन परियोजना।
2-ठठिया रजबहा के किमी शून्य से किमी 20.203 तक पुर्नस्थापना एवं नहरी भूमि की सीमांकन कार्य परियोजना।
3-उमगरा से बारापुल, सुल्तानपुर से बंसरामऊ, हरौली से मन्नापुर्वा, पांडेयपुर्वा से मूसरि, अगौस से सहियापुर, सूरजपुर से परसरामऊ, एरूहो से बैरगरा, बसवारी से इब्राहीमपुर नगरीय, ककरैया मार्ग से नगला हसे, नगला विशुना से मिश्राबाद, बेहटा खास खानपुर कसावा, महमूद खास नादनपुर की पुलिया से शंकरपुर लोकपुर कसावा से पलिया बूचपुर एवं तालग्राम में इंदुयागंज से मीरपुर संपर्क मार्ग।
