बहराइच : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। श्रावस्ती जिले के नौवनपुरवा गांव एक ग्रामीण अपने बेटी की शादी के लिए लड़का देखने फखरपुर थाना क्षेत्र में जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका के बाद सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने लड़की के पिता को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

श्रावस्ती जिले के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम नौवनपुरवा निवासी राजपाल पुत्र गुरु प्रसाद अपनी बेटी की शादी के लिए 12 जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के तेडवा गांव में बातचीत कर रहे थे। इसके लिए राजपाल शनिवार दोपहर में अपने रिश्तेदार और गांव के लोगों के साथ दो बाइक से फखरपुर पहुंचे। लड़के के गांव के निकट पहुंचने पर राजपाल को लघुशंका की शिकायत हुई। इस पर वह लघुशंका करने के बाद सड़क पार करने लगे। तभी दोपहर एक बजे अज्ञात वाहन ने राजपाल को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बरेली: मुसलमान डरा हुआ नहीं...नौजवान कंट्रोल से बाहर हुए तो बन जाएगा जंग का माहौल- मौलाना तौकीर रजा

संबंधित समाचार