बरेली: मुसलमान डरा हुआ नहीं...नौजवान कंट्रोल से बाहर हुए तो बन जाएगा जंग का माहौल- मौलाना तौकीर रजा
बरेली, अमृत विचार। इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान, जिसमें कहा गया है कि देश का मुसलमान डरा हुआ है पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जिसमें उन्होंने कहा कि देश का मुसलमान डरा हुआ नहीं है, बल्कि वह देश से प्रेम करता है। इसलिए सब कुछ सहन करते हुए सब्र किए हुए हैं। मौलाना तौकीर रज़ा खान ने आगे कहा कि हमारे नौजवान अगर कंट्रोल से बाहर चले गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जाएगा।
ये भी पढे़ं- बरेली: लाल कृष्ण आडवाणी ने हिंदुस्तान में बंटवारे की राजनीति की- मौलाना तौकीर रजा
