बरेली: तेज हवा के साथ होगी बारिश, फसलों को हो सकता है नुकसान
बरेली, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जिले में रविवार को भी एक बार मौसम में परिवर्तन होगा। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सोमवार को भी बूंदाबांदी हो सकती है। इससे फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है। हालांकि 6 फरवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की झोंकेदार हवा के साथ बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इससे झोपड़ी, पेड़ों और कच्चे मकानों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है। फसलों को भी नुकसान होगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढे़ं- बरेली: बदायूं रोड पर सात अवैध कॉलोनियों पर चला बीडीए का बुलडोजर
