बरेली: मांगों पर बीएसए ने जारी किया पत्र, हेड मास्टर ने खत्म की भूख हड़ताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चार सूत्रीय मांगों पर बीएसए की ओर से पत्र जारी होने के बाद चौथे दिन शनिवार को हेड मास्टर रामगोपाल वर्मा ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।

मांगों को लेकर रामगोपाल वर्मा बीएसए कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे थे। देर शाम उनकी चार सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए ने पत्र जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से उनकी मांगों को लेकर पत्र दे दिया गया है। मुख्य रूप से वेतन वृद्धि और 50 किमी दूर स्कूल में बहाली को लेकर भूख हड़ताल की गई थी। बीएसए की ओर से पत्र जारी होने के बाद उन्होंने स्वेच्छा से भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। 

बीएसए की ओर से जारी पत्र के मुताबिक प्रधानाध्यापक की वेतन वृद्धि पर बहाली के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। आलमपुर जाफराबाद के किसी विद्यालय में पदस्थापित करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया जाएगा। बहाली नोटिस में उन पर लगे आरोप हटाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी कमेटी से फिर से जांच कराकर आरोपों का निस्तारण होगा। 

एमडीएम के लिए व्यय धनराशि को दिलाने के संबंध में जांच करा कर भुगतान भी कराया जाएगा। वहीं, शनिवार को हेड मास्टर के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने संगठन की ओर से चार सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा। बीएसए ने पत्र पर संज्ञान लिया।

इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया गया है। जिला स्तर पर प्रधानाध्यापक के हित में जो भी उचित होगा, वह कार्यवाही की जाएगी।-संजय सिंह, बीएसए

ये भी पढे़ं- बरेली: जगह और मुआवजा मिलने से पहले नहीं उजड़ेगी महावटों की बस्ती

 

 

संबंधित समाचार