बरेली: गांधी जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया मौन सत्याग्रह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान समाजवादी के पदाधिकारियों ने हाथरस में हुई दरिदंगी को लेकर, किसान कानून व देश में बेरोजगारी को लेकर मौन सत्याग्रह किया। सपा के मौन सत्याग्रह …

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान समाजवादी के पदाधिकारियों ने हाथरस में हुई दरिदंगी को लेकर, किसान कानून व देश में बेरोजगारी को लेकर मौन सत्याग्रह किया। सपा के मौन सत्याग्रह को देखते हुए वहां पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस एवं पीएसी बल तैनात किया गया। हालांकि, सपा कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मौन सत्याग्रह समाप्त होने के बाद शांतिपूर्वक चले गए।

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व विधायक महिपाल सिंह, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, योगेश सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, हैदर अली, सतेंद्र यादव, प्रोफेसर जाहिद खान, कदीर अहमद, जफर बेग, सूरज यादव, गौरव सक्सेना, प्रमोद बिष्ट, पुरुषोत्तम गंगवार, विशाल सागर, अरविंद यादव, नरेश पाल, रविन्द्र यादव, शमीम अहमद, राजेश अग्रवाल, शेर सिंह गंगवार, अयूब हसन, प्रदीप मौर्य, साधना मिश्रा, प्रमोद यादव, संजीव यादव, भूपेंद्र कुर्मी, कम्बर एजाज शानू, नीरज तिवारी, हरिशंकर यादव, रेहाना बी, दीप्ति पांडे, शमयून खान, इकबाल रजा, नूतन शर्मा, कमल साहू, डा. ज्ञान सिंह यादव, राम अवतार यादव, अरुण यादव, मोहित सक्सेना, मनोहर यादव, अतुल पाराशरी, अवनीश गुर्जर, जैनब फातिमा, शिवप्रताप यादव, गजेंद्र पटेल, सुनील यादव, वसीम चौधरी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार