विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 59.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 616.7 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 2.8 अरब डॉलर गिरकर 616.1 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 28.9 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 546.1 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 26.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 47.5 अरब डॉलर रह गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 2.7 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.24 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह इस अवधि में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 60 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 4.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- टीवीएस मोटर भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर 5,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

संबंधित समाचार