हरदोई: मुफ्त स्वास्थ्य मेले में 450 रोगियों का किया गया इलाज, मौसम खराब होने के बावजूद बड़ी सख्या में पहुंचे मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज व रूहेलखंड अस्पताल बंथरा शाहजहांपुर के सौजन्य से हुआ आयोजन

शाहाबाद, हरदोई। शाहाबाद नगर क्षेत्र के गिगियानी मोहल्ला स्थित श्री हर्ष पांडे इंटर कॉलेज के कैंपस में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रूहेलखंड अस्पताल बंथरा शाहजहांपुर के सौजन्य से एक मुफ्त स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से ग्रस्त 450 मरीज पहुंचे जिनका डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया गया।

कुछ मरीजों को विशेष जांचों के लिए मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। रविवार को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एवं रुहेलखंड अस्पताल बंथरा की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य मेला का आयोजन संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आसिफ खान बब्बू ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात डॉक्टर अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज और रूहेलखंड अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा आए हुए मरीजों का पंजीयन करने के बाद उनका  जांचोंपरांत इलाज किया गया।

रविवार के दिन सुबह से ही बारिश की वजह से मौसम खराब था। उसके बावजूद बड़ी संख्या में स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगों से ग्रस्त मरीज पहुंचे। यहां 450 मरीजों का जांच कर मुफ्त इलाज किया गया। इनमें सामान्य रोग, हृदय रोग, सर्जरी रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, नाक कान एवं गला रोग, छाती एवं स्वास्थ्य रोग स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, चर्म रोग, मानसिक रोग तथा कैंसर रोग आदि से पीड़ित मैरिज पहुंचे।

Untitled-2 copy

इन मरीजों को खून की जांच, लीवर की जांच, गुर्दे की जांच, ह्रदय की जांच, डायबिटीज की जांच आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर वरुण अर्जन मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉक्टर अर्जुन अग्रवाल ने बताया कैंप के माध्यम से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को इलाज के साथ-साथ दवाइयां और खाना भी मुफ्त मिलेगा। बच्चों एवं माताओं के लिए मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन करके उनको घर तक भिजवाने की भी पूरी व्यवस्था अस्पताल प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने कहा ने कहा डॉक्टर अशोक अग्रवाल जी बहुत ही सीनियर और पुराने चिकित्सक हैं। इस कैंपस में अग्रवाल जी ने मुफ्त स्वास्थ्य मेले का आयोजन करके क्षेत्रीय लोगों को सहूलियत प्रदान की है। उनकी इच्छा है कि ऐसे ही स्वास्थ्य मेले लगातार यहां होते रहें ताकि यहां की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने मुफ्त स्वास्थ्य मेला में पहुंचे डॉक्टर अशोक अग्रवाल और उनकी टीम के डॉक्टर्स को बधाई दी।

इस अवसर पर मेडिकल की टीम की ओर से डॉ अशोक अग्रवाल बाल रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अर्जुन अग्रवाल कैंसर सर्जन, डॉक्टर कुसुम चंद्र हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर तपस्या स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर रोहित मेडिसिन विभाग, डॉक्टर अर्जीत मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं टीम के विशेष सहयोगी विपिन कुमार, अतुल कुमार सहित दंत चिकित्सक, सामान्य रोग, चर्म रोग, छाती रोग व टीबी रोग आदि रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधक हर्ष पांडे, राजकुमार यादव, अनुज मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सहित तमाम स्टाफ और समाज सेवी मौजूद रहे।

Untitled-3 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: मलिहाबाद तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य आरोपी बाप-बेटे लल्लन और फराज गिरफ्तार

संबंधित समाचार