पीलीभीत: बीसलपुर में आठ साल के बच्चे की गला रेतकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर/ पीलीभीत, अमृत विचार। गांव में साथियों के साथ खेलने गए आठ साल को बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के …

बीसलपुर/ पीलीभीत, अमृत विचार। गांव में साथियों के साथ खेलने गए आठ साल को बच्चे की गला रेतकर हत्या की गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे के निर्देश दिए। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदारी निवासी मिंटू लाल का पुत्र कीरत गांव के ही सरकारी प्राइमरी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था।

गांधी जयंती पर गांव के कुछ बच्चों के साथ वह विद्यालय गया। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर आकर उसने खाना खाया। वह मां से यह कहकर गया कि साथियों के साथ थोड़ी देर खेलकर आता है। कई घंटे नहीं आया तो मां को चिंता हुई। उसने पति मिंटू लाल को बताया। मिंटू लाल काम छोड़कर गांव पहुंचा और ग्रामीणों के साथ बेटे की तलाश शुरू कर दी।

एक घंटे बाद गांव के ही रूम सिंह के गन्ने के खेत में कीरत का रक्तरंजित शव मिला। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। आसपास खून फैला था। बेटे का शव देख मिंटू लाल बेसुध हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, सीओ लल्लन सिंह गांव पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश भी गांव पहुंचे और मौका मुआयना किया। परिजनों का कहना है कि उनकी गांव में किसी से किसी तरह की रंजिश नहीं है।

संबंधित समाचार