बरेली: धर्मपाल सिंह बोले- अब मुर्गियों का भी होगा बीमा, किसानों को ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाने पर मिलेगा भुगतान

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

बरेली/आंवला, अमृत विचार : पंडित दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेले में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशु सेवा हमारा धर्म है। वन मंत्री के सहयोग से वन विभाग की जमीन पर भी गोवंशीय पशुओं को आश्रय देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा सरकार मुर्गियों का भी बीमा कराएगी। मरने पर बीमा कंपनी 50 रुपये प्रति मुर्गी का भुगतान करेगी।

आंवला के सुभाष इंटर काॅलेज मैदान में आयोजित मेले में उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता में गोशाला, पाठशाला, व्यायाम शाला, और यज्ञशाला का बहुत महत्व था, परंतु विडंबना है कि गाय दूध देना बंद कर देती है तो छोड़ देते हैं। योगी सरकार पूरा बजट गोवंश को पकड़ने में खर्च कर दे फिर भी समस्या का हल नहीं निकलेगा। इसके लिए समाज को खड़ा होना पड़ेगा।

वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किसानों से कहा कि आय बढ़ाने के लिए खेत की मेड़ पर पेड़ लगाएं। अब ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाने पर भुगतान किया जाएगा। इस वर्ष से बरेली के किसानों को इसका लाभ देने की योजना है। सांसद आंवला धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा सरकार गोवंश की समस्या पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा 25 करोड़ जनता गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है। आज हम सभी राम राज्य की परिकल्पना को देख रहे हैं। मोदी जी हैं तो मुमकिन है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डा. राघवेंद्र शर्मा, मीरगंज विधायक डाॅ. डीसी वर्मा, महापौर उमेश गौतम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

ये भी पढ़ें - बरेली: जमीन बेचने के नाम पर रामपुर के पिता-पुत्र ने 65 लाख ठगे, एक के साथ की जालसाजी, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दो राष्ट्रीय सिंचाई परियोजनाओं में 717.11 करोड़ खर्च करेगा यूपी, बांध परियोजनाओं में यूपी की हिस्सेदारी को कैबिनेट की मंजूरी
खो-खो में अयोध्या और कबड्डी में बस्ती मंडल ने जीता खिताब, जानें जूनियर पिस्टल शूटिंग में क्या है लखनऊ का हाल
मलिहाबाद पैक हाउस फिर बंद: निर्यात के लिए आम-सब्जियां नहीं मिलीं, कंपनी को लाखों का मासिक नुकसान
अभी पांच लग्न, फिर एक महीने नहीं हो पाएंगे मांगलिक कार्य... 14 मार्च से शुरू हो रहे मीन खरमास
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के हैंडबॉल ट्रेनीज ने जीते दोहरे खिताब, जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में विजयी