बरेली यूपी बोर्ड परीक्षा: 24 घंटे नाइटविजन कैमरों से होगी प्रश्नपत्रों की निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के प्रश्नपत्रों की निगरानी 24 घंटे नाइटविजन कैमरों से की जाएगी। जिले में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब 96 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार प्रश्नपत्रों की नाइटविजन कैमरों के जरिए ऑनलाइन निगरानी होगी।

प्रधानाचार्य कक्ष से अलग एक सुरक्षित कक्ष को स्ट्रांग रूम के तौर पर तैयार कराया जा रहा है। यहां डबल लॉक युक्त आलमारी में प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा। 15 फरवरी तक केंद्रों पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की उम्मीद है।

डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देश के अनुसार केंद्रों पर स्ट्रांग रूम तैयार करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं। स्ट्रांग रूम की चाबी केंद्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास भी सुरक्षित रहेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: कुतुबखाना पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू, इसी महीने से पुल से ट्रैफिक चलाने का दावा कर चुके हैं मेयर

संबंधित समाचार