बरेली: कुतुबखाना पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू, इसी महीने से पुल से ट्रैफिक चलाने का दावा कर चुके हैं मेयर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : कुतुबखाना पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। पुल पर दोनों तरफ 66 पोल लगाए जाएंगे। रविवार दोपहर कोतवाली के पास से स्ट्रीट लाइट के पोल लगाने का काम किया गया। पहले दिन 15 पोल लगाए गए। अफसरों के अनुसार जैसे लालफाटक और सेटेलाइट पुल पर आप्टीकल पोल लगे हैं, वैसे ही यहां लग रहे हैं।

लंबे पोल लगाने में समय लग रहा है। कोतवाली से कोहाड़ापीर तक तीन दिन में सभी पोल लगाने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद लाइटें लगाई जाएंगी। बीते दिनों मेयर डाॅ. उमेश गौतम ने पुल का निरीक्षण किया था।

उन्होंने इसी महीने के अंत तक पुल से ट्रैफिक चलाने का दावा किया है। फिलहाल, पुल से आवागमन शुरू करने के लिए काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस दौरान बिजली संबंधी कार्य करने वाली एजेंसी के प्रबंधक डब्बू शर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ और क्यूएस वर्ल्ड में किया आवेदन

संबंधित समाचार