जम्मू-कश्मीर के रामबन में सब्जी मंडी में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल इलाके में सोमवार को एक सब्जी एवं फल मंडी में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी, दमकल की गाड़ियां और सेना के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग पर काबू पाने का अभियान चलाया। 

उन्होंने बताया कि आग सबसे पहले बाजार के एक खोखे में लगी थी जिसने देखते ही देखते पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले लिया और आग फैलने के कारण इसे बुझाने का काम बहुत मुश्किल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर बाद में काबू पा लिया गया लेकिन कई दुकानें जल गईं। 

ये भी पढ़ें- चिली में जंगल की आग घनी आबादी वाले इलाके में फैली, कम से कम 112 लोगों की मौत 

संबंधित समाचार