झारखंड: चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, हेमंत सोरेन भी लेंगे भाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड के चम्पाई सोरेन सरकार का आज यानि सोमवार को  सुबह 11 बजे फ्लोर टेस्ट होना है। बता दें कि पिछले हफ्ते ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद चंपई ने सीएम का पद संभाला था।

इससे पहले विधायकों की खरीद फरोख्त से बचने के लिए झामुमो और कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद के एक रिजॉर्ट में ठहरा रखा था।  झारखंड से हैदराबाद गए सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रविवार रात वापस रांची लौट आए हैं।  झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच गठबंधन के 37 विधायकों को 2 फरवरी को दो चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद भेजा गया था। इससे पहले सभी बस और निजी गाड़ियों से एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विधायकों को हैदराबाद के लियोनिया रिजॉर्ट में रखा गया था। वापस लौटने के बाद विधायक सीधे सर्किट हाउस गए। रात भर वहीं विश्राम करने के बाद सभी विधायक विधानसभा आज फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पहुंचेंगे। जहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपनी सरकार का शक्ति प्रदर्शन करते हुए बहुमत सिद्ध करेंगे। फ्लोर टेस्ट के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- सीएम चंपई का आरोप, बीजेपी ने हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाया

संबंधित समाचार