Allahabad University के असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छात्रा ने कर्नलगंज थाने में गई थी तहरीर

प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय सागर के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था।
 
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग में पढ़ने वाली बीए तृतीय वर्ष की एक छात्रा ने विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अजय कुमार सागर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। छात्रा ने तहरीर में लिखा था कि प्रोफेसर अजय कुमार ने उसे द्वितीय वर्ष के समय ही प्रेम प्रस्ताव दिया था।

जिसके बाद उस प्रस्ताव को इंकार करने पर फोन कर परेशान करना शुरु कर दिया था। अजय कुमार ने खुद को कैंसर का मरीज बताकर इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया था। मुझे बुलाकर मेरे साथ जबरियन शारीरिक संबंध बनाया। 

विरोध करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। छात्रा ने शनिवार को इस मामले में थाना कर्नलगंज में लिखित शिकायत कर असिटेंट प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया था। रविवार को कर्नलगंज पुलिस ने मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर अजय सागर के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कल पेश हो रहे बजट पर अमृत विचार से बोले व्यापारी, कहा- बजट में हमें भी जगह दो सरकार!

संबंधित समाचार