गोंडा के तीन युवकों की मुंबई में मौत, गैस रिसाव बताई जा रही वजह, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

करनैलगंज नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा के रहने वाले थे मृतक, परिजनों में कोहराम 

करनैलगंज/गोंडा, अमृत विचार। कर्नलगंज नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पूरवा के रहने वाले तीन युवकों की रविवार को मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह गैस रिसाव बतायी जा रही है।‌ पुलिस का मानना है कि गैस रिसाव के चलते तीनों युवकों की दम घुटने से मौत हुई है। युवकों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है। परिवार के लोग शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। 

करनैलगंज नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा के रहने वाले आजम (30) पुत्र मोहम्मद सलीम राइनी, सफी अहमद उर्फ छोटकऊ (32) पुत्र रशीद भुल्लर व सईद अली (35) पुत्र अमजद अली मुंबई के वसई इलाके में फल बेचने का कारोबार करते थे और वसई पश्चिम के मानिकनगर नगर इलाके के नौपाड़ा मोहल्ले में स्थित आशा सदन में किराए का कमरा लेकर साथ में रहते थे। शनिवार की रात तीनों ने एक साथ खाना खाया था‌‌ और फिर सो गए थे।

रविवार को जब पड़ोस के लोगों ने उनके कमरे से गैस की गंध महसूस की तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो तीनों के शव कमरे में पड़े थे। एक का शव किचन में तो दो युवकों का शव हॉल में पड़ा था। पुलिस का कहना है कि तीनों युवकों की मौत गैस रिसाव के चलते हुई है। युवकों की मौत की सूचना से उनके परिवार में कोहरा मचा है परिजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: कल पेश हो रहे बजट पर अमृत विचार से बोले व्यापारी, कहा- बजट में हमें भी जगह दो सरकार!

संबंधित समाचार