रायबरेली: टेंडर को लेकर पीडब्ल्यूडी ऑफिस में ठेकेदार पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी आफिस पर टेंडर को लेकर ठेकेदार पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने अपनी कार में बैठे ठेकेदार पर प्रहार किया। वहीं कार को भी क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद हड़कंप मच गया। ठेकदार पर हमले की सूचना पर पहूंची पुलिस ने आसपास के सीसी कैमरा खंगाले है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। 

शहर कोतवाली के गोराबाजार स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब कार में बैठे एक ठेकेदार पर नकाबपोश हमलावरों ने डंडों व लोहे की राड से हमला बोल दिया। हमले में ठेकेदार व उसके एक साथी को मामूली चोटे आई हैं। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम इलाके में हुई इस घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की कलई भी खुल गई है। शहर के इंदिरा नगर निवासी आंनद तिवारी पीडब्ल्यूडी में ठेकेदार हैं। वह अपने साथी हैप्पी पांडेय के साथ आफिस गए हुए थे। गेट के पास ही वाहन स्टैंड के सामने उन्होने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी को खड़ी कर बैठे रहे। 

ठेकेदार आनंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान सत्ता पक्ष के नेता के गुर्गों द्वारा उनकी गाड़ी पर हमला किया गया। हमले में वह मामूली रूप से घायल हुए। पीडब्ल्यूडी विभाग में दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद कार्यालय से जहां कर्मचारी बाहर निकाल कर आ गए। 

आसपास के लोगों के भी भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच इधर उधर हाथ पांव मारने शुरू किये लेकिन कोई सफलता नही मिली है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया है कि टेंडर को लेकर विवाद हुआ है। ठेकेदार की तहरीर  पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की  जाएगी।

यह भी पढ़ें:-UP Budget: योगी सरकार ने 2024-25 के लिए विधानसभा में पेश किया 7,36,437 करोड़ रुपये का बजट, जानिए बजट की मुख्य बातें

संबंधित समाचार