बहराइच: खलिहान की जमीन बेचकर हड़पा दो लाख, आरोपी ने फाड़ा नोटिस, महिला के मकान पर चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच, अमृत विचार। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाला निवासी रीना देवी पत्नी मंगल प्रसाद एक गरीब महिला है। जिन्होंने सहज राम पुत्र वीपत व उनके पुत्र दीप नारायण पुत्र सहजराम निवासी अहिरन पैरुआ से लगभग दो लाख रुपए की जमीन खरीदी थी। उस पर लगभग पांच लाख रुपए खर्च करके पक्का मकान भी बना लिया गया था। 

कुछ दिन बाद तहसील प्रशासन द्वारा खलिहान एवं आबादी की जमीन चिन्हित कर खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई जो नोटिस महिला को न देकर खुद जमीन बेचने वाले ने फाड़ कर फेंक दिया और बताया कि आप परेशान न हो आपका मकान नहीं टूटेगा। इसकी जिम्मेदारी मेरी है। लेकिन महिला का मकान तहसील प्रशासन के द्वारा गिरवा दिया गया।

तत्पश्चात महिला द्वारा जमीन बेचने वाले से यह कहा कि मुझे मेरा पैसा वापस कर दीजिए।लेकिन विपक्षियों ने पैसा वापस नहीं किया। इसके पश्चात महिला ने तहसील से लेकर जिले के अधिकारियों के दरवाजे पर इंसाफ मांगने पहुंची। 

जिसमें एसपी वृंदा शुक्ला द्वारा आदेश दिया गया कि धोखाधड़ी कर आबादी एवं खलिहान की जमीन बेचने वाले भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार कर उनसे महिला को पैसा दिलाया जाए। इसके पश्चात भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। 3 फरवरी को आयोजित मिहींपुरवा विकास सभागार में समाधान योजना में फिर पीड़ित महिला एसपी के पास पहुंच गई। 

जिस पर एसपी वृंदा शुक्ला ने मोतीपुर थानाध्यक्ष दद्दन सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि कल हर हाल में उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर पीड़ित महिला को पैसा वापस कराया जाए। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे महिला इधर-उधर इंसाफ के लिए भटक रही है। लेकिन कोई अधिकारी एवं कर्मचारी पीड़ित महिला की गुहार नहीं सुन रहा है।

यह भी पढ़ें:-महाकुम्भ-2025 के लिये 2600 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान, अयोध्या के विकास के लिये भी सरकार ने खोला खजाना

संबंधित समाचार