Etawah: SDM सैफई के विरोध में वकीलों ने की हड़ताल… डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में एसडीएम सैफई के विरोध में वकीलों ने हड़ताल की

इटावा में एसडीएम सैफई के विरोध में वकीलों ने हड़ताल की। वकीलों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

इटावा, अमृत विचार। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद तिवारी के साथ एसडीएम सैफई द्वारा की गई अभद्रता और  उनकी निजी भूमि पर कब्जा कराने का प्रयास के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के आवाहन पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए हड़ताल की। एसडीएम के रवैये को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष है।

डीबीए अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे व महामंत्री राजेश कुमार यादव के निर्देशानुसार सोमवार को न्यायिक कार्य से पूर्णतः विरत रहते हुए अधिवक्ताओं ने डीएम को एसडीएम सैफई के खिलाफ शिकायत पत्र दिया। एसएसपी के संज्ञान में भी पूरा प्रकरण लाया गया।

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। ज्ञापन देने में सतेंद्र पाल सिंह, अरविंद प्रताप,अनिल कुमार वर्मा, भुवनेश यादव, राजू यादव, रीना यादव, प्रदीप कुशवाहा,वीर प्रकाश, विवेक द्विवेदी, राजेश कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र पाल सिंह, राजीव त्रिपाठी मौजूद रहे। पूर्णतः हड़ताल के दौनन किसी अधिवक्ता ने कोई भी न्यायिक कार्य नहीं किया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: युवती ने की दे-तमाचे दे-तमाचे पुलिसकर्मी की पिटाई... गंगा बैराज का नजारा देख लोगों ने कैमरे में किया कैद, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार